Sonbhadra News : मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज़

दोपहर बाद जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम परवेज आलम क़िब्ला ने मस्जिद में तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई।

news-img

नमाज अदा करते मुस्लिम भाई

sonbhadra

7:48 PM, March 28, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)

चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय नगर के जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुम्मा पर नमाजियों से जामा मस्जिद खचाखच भरी रहीं। रमजान के महीने के दिनों में जुम्मा (शुक्रवार) का अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये। दोपहर बाद जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम परवेज आलम क़िब्ला ने मस्जिद में तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई। बाद नमाज़ लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ रोजा रखने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई।वही चिलचिलाती धूप से बचने के लिये जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद व पूरी कमेंटी के मेम्बरों ने शामियाने लगाकर नमाजियों को राहत दिलाई। इस मौके पर चेयरमैन उस्मान अली, पूर्व मध्य रेलवे मण्डल यातायात प्रबंधक तौसिफुल्लाह, हाजी मुख्तार अहमद, नाजीमा खान,ईदू भाई सर्राफ,अंजुमन सेक्रेटरी महफुज आरिफ,इरफान अली, डां मुन्ना,चिराग अली, रियाज अहमद, जुल्फेकार अहमद,एम एम खान, सरफराज अंसारी,सलीम कुरैशी,सराफतअली,भाईजान, सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया मय फोर्स चाक चौबंद नजर आये।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.