Sonbhadra News : जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग क़ो लेकर गोंगपा ने किया प्रदर्शन

गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बलिया में गोड़ और खरवार जाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र नहीं दिए जाने के विरोध में एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा को....

news-img

एडीएम क़ो ज्ञापन सौंपते गोंगपा के कार्यकर्तागण...

sonbhadra

8:20 PM, March 26, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बलिया में गोड़ और खरवार जाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र नहीं दिए जाने के विरोध में एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा को राज्यपाल क़ो सम्बोधित ज्ञापन सौंपा साथ ही साथ बलिया में चल रहे धरना-प्रदर्शन का समर्थन भी किया।

गोंगपा जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने बताया कि "बलिया में गोड़ और खरवार जाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र नहीं दिए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर वहां अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।"

जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि "बलिया में आदिवासी समुदाय के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यह भारतीय संविधान के खिलाफ है।"

इस मौके पर अमर सिंह मरकाम, रामलखन सिंह टेकाम, राम सिंह पोया, प्रदीप श्याम, शेषमणि कोराम और श्रवण मराची समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.