Sonbhadra News : ओबीसी बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 20 जुलाई तक करें आवेदन
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वर्ष 2026-27 की निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत पात्र.......

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय......
sonbhadra
5:22 PM, July 10, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वर्ष 2026-27 की निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को चयनित संस्थानों में ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर कोर्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी आवश्यक अभिलेखों के साथ 25 जुलाई 2026 तक विकास भवन लोढ़ी स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि योजना के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा उनके माता-पिता अथवा अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो।
जिले में प्रशिक्षण के लिए तीन संस्थानों का चयन किया गया है। इनमें कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर साइंस, सुकृत, कॉमन सर्विस सेंटर, नई बाजार (सोनभद्र) तथा अंसार इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रामनगर उत्तरी, दुद्धी शामिल हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन लोढ़ी से प्राप्त की जा सकती है।




