Sonbhadra News : नाटक के समापन के मौके पर केक काटकर मनाई गई "गोल्डेन जुबली"
महुली (महुअरिया)में मंचित हो रहे नाटक के समापन के मौके पर केक काटकर गोल्डन जुबली मनाई गई।

सोनभद्र
4:22 PM, October 31, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)।थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली के रेलवे स्टेशन मार्ग पर श्री शंकर झंकार नाट्य कला समिति द्वारा मंचित हो रहे नाटक का भव्य समापन हुआ।
मंचन के पच्चासवी वर्षगांठ पर केक काटकर गोल्डेन जुबली मनाई गई। महुली (महुअरिया) में मंचित हो रहे सात दिवसीय नाटक के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन ने समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल के साथ केक काटकर समापन कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की। ग्राम प्रधान के द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
श्री मोहन ने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत दिनों से बिभन्न तथ्यों घटनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों पर आधारित कहानियों का भव्य मंचन किया गया। मंचन के पच्चास वर्ष पूरा होने पर मैं आयोजक मंडल को बधाई देता हूँ तथा अपनी ओर से सभी कलाकारों का उनके अच्छे अभिनय के लिए तहे दिल से अभिनन्दन करते है तथा मेरा यह प्रयास रहेगा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कलाकारों को सही एवम् उचित मंच मिल सके ताकि अपने कलाओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।समिति के सभी पदाधिकारियों, तथा नाटक में अभिनय करने वाले सभी पात्रों को ग्राम प्रधान की ओर से एक एक जैकेट पुरस्कार के रूप में,गांव के प्रबुद्ध लोंगो अंगवस्त्र के रूप में एक एक साल प्रदान किया गया तथा बाल कलाकारों को भी अलग से गिफ्ट दिया गया।
इस अवसर पर रामकेश जायसवाल, डॉ बदरे आलम,बद्री जायसवाल, अनन्त सिंह गोड़, विनोद जायसवाल, विनोद जायसवाल,चन्द्रप्रकाश प्रजापति समेत समित के सदस्य उपस्थित रहे।




