Sonbhadra News : बालिका की सर्प दंश से मौत, ननिहाल आयी थी घूमने
कोटा अम्मा टोला में अपने ननिहाल घूमने गई 10 वर्षीय बालिका की सर्प दंश से मौत हो गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:07 PM, August 18, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडे (संवाददाता)
डाला/चोपन (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र अन्तर्गत कोटा अम्मा टोला में अपने ननिहाल घूमने गई 10 वर्षीय बालिका की सर्प दंश से मौत हो गईं।
चोपन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोदल पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ निवासी ग्राम करगरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पुलिस को सूचना दी गई कि हमारी नतिनी मनीषा पुत्री कन्हैया उम्र 10 वर्ष अपने ननिहाल कोटा अम्मा टोला घूमने गई थी की रविवार को शौच के लिए बाहर जा रही थी तभी सांप ने काट लिया । जिसकी सूचना तुरंत 108 नंबर पर दी गई बालिका को सीएचसी चोपन लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।




