Sonbhadra News : चेकडैम में नहाते समय बालिका डूबी, मौत
जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी में चेकडैम में नहाते समय एक बालिका की डूबकर मौत हो गयी । घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

sonbhadra
12:11 PM, October 8, 2024
रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी में चेकडैम में नहाते समय एक बालिका की डूबकर मौत हो गयी । घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
जानकारी के मुताबिक कंचन कोल (16) पुत्री मनी कोल सुबह चेकडैम में नहाने गयी थी । बताया जा रहा है कि नहाते समय कंचन गहरे पानी में चली गयी और डूब गई । जब तक ग्रामीण कंचन को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पीआरबी 112 पहुंची और उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया । वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।




