Sonbhadra News : सर्प दंश से बालिका की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा गांव के हेठूआ टोला में घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय बालिका को सर्प ने काट लिया, जिसकी उसकी मौत हो गई।

sonbhadra
9:03 PM, June 18, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा गांव के हेठूआ टोला में घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय बालिका को सर्प ने काट लिया, जिसकी उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा गांव के हेठूआ टोला में स्थित अपने ही घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय बालिका काजल पुत्री राम अवध को गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे एक सर्प ने पैर के अंगूठे में काट लिया। सर्प दंश से काजल अचेत हो गई जिसे आनन फानन में परिजन व आस पास के पड़ोसी सीएचसी चोपन लेकर गए जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई ।
चोपन पुलिस पंचनामा की कार्रवाई के बाद अग्रिम विधि कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने में जुटी ।




