Sonbhadra News : विषैले जंतु काटने से बालिका की मौत
चारपाई पर सो रही बालिका को विषैले जन्तु के काट लेने से बालिका अचेत हो गई। आनन फानन में इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया गया जहाँ इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई।

sonbhadra
2:46 PM, September 8, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला जुडवानी में अपने परिवार के साथ एक चारपाई पर सो रही बालिका को विषैले जन्तु के काट लेने से बालिका अचेत हो गई। आनन फानन में इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया गया जहाँ इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि 11 वर्षीय सुरस्ती पुत्री राजकुमार गोड़ निवासी जुडवानी कोटा थाना चोपन घर में अकेले चारपाई पर सो रही थी, किसी विशैले जन्तु ने काट लिया है। विशैले जन्तु के काटने के बाद बालिका तेज आवाज से चिखने और चिल्लाने लगी , तेज आवाज सुनकर घर के लोग इलाज हेतू चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां चिकित्सकों ने ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया । ट्रामा सेण्टर वाराणसी जाते वक्त बालिका की मौत हो गई। जिससे एम्बुलेंस द्वारा पुनः जिला अस्पताल ले आया गया। चोपन थाने के हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि 11 वर्षीय सुरस्ती की मौत सर्प के काटने से हुई है, शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।




