Sonbhadra News: तिलौली मे कूड़ा कचरा संकलन केंद्र का हुआ उद्घाटन
घोरावल ब्लॉक के तिलौली कला मे शनिवार को कूड़ा कचरा को व्यवस्थित ढंग से संकलन के लिए व्यवस्था बनाई गई। वीडियो तथा ग्राम प्रधान ने उद्घाटन किया। गांव को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से अपील की गई।

sonbhadra
7:01 PM, September 28, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। शनिवार को घोरावल ब्लॉक के तिलौली कला मे कूड़ा कचरा संकलन केंद्र का उद्घाटन हुआ। खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार मौजूदगी व ग्राम प्रधान श्रीमती महिमा पटेल की अध्यक्षता में बैड बाजे के साथ गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत में निर्मित कुड़ा-कचरा संकलन केन्द्र का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार व ग्राम प्रधान श्रीमती महिमा पटेल ने फीता काटकर किया।ग्राम प्रधान महिमा पटेल ने कहा कि इस समय स्वच्छता अभियान जोरों पर है। स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि गांव में कहीं भी गंदगी न हो, जिसके लिए कूड़ा कचरा संकलन केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसे जिस उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है इसका उद्देश्य सभी के सहयोग से पूर्ण हो। अपना गांव स्वच्छ बना रहे और इस स्वच्छता अभियान में चमकता रहे। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने उपस्थित लोगों व ग्रामीणों से साफ सफाई बरकरार बनाए रखने के लिए अपील किया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामचरण प्रसाद, आनंद पटेल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अभय मौर्य, ग्राम पंचायत के सचिव नरेश सिंह, कन्सल्टींग इंजीनियर अवधेश, सुमन गुप्ता, रामानन्द समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।




