Sonbhadra News : चोपन में गरबा डांस प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अक्षय जायसवाल, अंकिता उर्फ सिमरन और दृष्टि राठौर शामिल रहीं।निर्णायकों ने प्रतिभागियों की नृत्य कला, भाव-भंगिमा और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

sonbhadra
1:13 PM, October 17, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। श्री श्री रेलवे दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति चोपन की ओर से शुक्रवार की रात रेलवे कॉलोनी चोपन स्थित गार्ड कॉलोनी दुर्गा मैदान में ‘डांस का महाकुंभ 2026’ के अंतर्गत भव्य गरबा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक उत्साह के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। जूनियर और सीनियर वर्ग को मिलाकर दर्जनों गरबा टोलियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रेलवे के डीटीएम रंजीत कुमार ने किया। गरबा की पारंपरिक धुनों, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे मैदान को उत्सवमय बना दिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला, ऊर्जा और बेहतरीन तालमेल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता की तैयारी प्रतिभागियों ने कोरियोग्राफर मुंबई से स्पेशल आये रमेश सर के मार्गदर्शन में तीन दिनों तक की थी।
अक्षय जायसवाल, अंकिता उर्फ सिमरनऔर दृष्टि राठौर रहीं निर्णायक-
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अक्षय जायसवाल, अंकिता उर्फ सिमरन और दृष्टि राठौर शामिल रहीं।निर्णायकों ने प्रतिभागियों की नृत्य कला, भाव-भंगिमा और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के अलावा 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का अलग से चयन किया गया।उन्हें समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। इनमें बेस्ट एक्सप्रेशन, बेस्ट डांसर, बेस्ट ड्रेसअप और अन्य गतिविधियों मेंउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
अधिकारियों और पत्रकारों ने भी किया डांडिया-:
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि समिति की ओर से रेलवे अधिकारियों और पत्रकारों कोभी डांडिया खेलने तथा अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर दिया गया। इससे कार्यक्रम में सहभागिता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक lगतिविधियों ने लोगों को एक मंचपर जोड़ने का काम किया।
जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेता-
जूनियर वर्ग में रायमा ग्रुप ने प्रथमस्थान प्राप्त किया। डांस विथ बिट ग्रुप दूसरे, गैरीग्रुप तीसरे और अनुष्का ग्रुपचौथे स्थान पर रहा। वहीं, सीनियर वर्ग में प्रतिमाश्रीवास्तव प्रथम, प्रियंका द्वितीय और श्वेता मिश्रा तृतीय स्थान पररहीं।
समिति के पदाधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका-
आयोजन उमेश सिंह के संरक्षण में संपन्न हुआ। समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया और उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद और प्रिया ने किया। वार्ड मेंबर नीरज जायसवाल ने शुरुआत से ही साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई। वहीं, थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता और क़स्बा इंचार्ज मनोज सिंह की देखरेख में स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और युवा प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान किया। गरबा प्रतियोगिता के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना के साथ सामूहिक सहभागिता और उत्सव की भावना देखने को मिली। आयोजन में मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।
आपको बता दे कि इस कार्यक्रम के पुरस्कार 20 स्पेशल पुरस्कार मोना सर के तरफ से दिया गया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी आनंद अग्रवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए अपनी तरफ से 100पुरस्कार दिया गया।
कमेटी ने बताया कि शनिवार से डांस कंपटीशन का भी आयोजन समिति द्वारा किया गया है जिसमें जूनियर सीनियर वर्ग अपनी प्रस्तुति देंगे और फाइनल में जो विजेता होगा उसे कमेटी की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।




