Sonbhadra news : सेवा समर्पण दिवस के अवसर पर हुआ निःशुल्क उज्वला गैस सिलेंडर का वितरण
विकास खंड नगवां में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया ।

sonbhadra
6:36 PM, February 11, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । विकास खंड नगवां में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया एवं सुअरसोत ,पनीकप,बलीयारी ,बेउआ गांव कि करीब 35 महिला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर वितरीत किया गया। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई। इसके पश्चात उनके जीवनी के बारे में बताते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि पंडित दीनदयाल की सोच थी विकास कि कड़ी अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे तभी देश के आगे बढ़ेगा इसी के तहत उनका लक्ष्य अंत्योदय -पथ अंत्योदय देश को समर्पित था जिसको चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उज्वला गैस सिलेंडर महिलाओं को देने का कार्य किया इसके अतिरिक्त कई योजनाएं हैं जो लाभार्थी के पास सीधे पहुंच रहीं हैं।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नगवां सुनील सिंह, मनोज जायसवाल, महेश खरवार,देवी सिंह, मुरारी सिंह,ओमप्रकाश,महेश पटेल, विजय चौबे चंद्रभान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।




