Sonbhadra news : पंचायत भवन पर किसानों के निशुल्क पंजीकरण का कार्य शुरू
राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के मारकुंडी पंचायत भवन में शुक्रवार से किसानों के लिए खरीफ सीजन बीज वितरण हेतु निशुल्क पंजीकरण कार्य शुरू कर दिया गया।

sonbhadra
2:10 PM, May 8, 2026
राकेश चौबे
- खरीफ सीजन बीज बुकिंग की अंतिम तिथि 10 मई, बिना पंजीकरण किसान रह सकते हैं वंचित
मारकुंडी/सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के मारकुंडी पंचायत भवन में शुक्रवार से किसानों के लिए खरीफ सीजन बीज वितरण हेतु निशुल्क पंजीकरण कार्य शुरू कर दिया गया। पंजीकरण शुरू होते ही आदिवासी बहुल क्षेत्र के महिला एवं पुरुष किसानों की भारी भीड़ पंचायत भवन पर देखने को मिली।
ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायत भवन कार्यालय से निशुल्क पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीज पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। समय सीमा के भीतर पंजीकरण न कराने वाले किसान बीज वितरण योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
उन्होंने किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत भवन के अलावा किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी जनसेवा केंद्र से भी पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकृत किसानों को खरीफ सीजन के अंतर्गत सावा, कोदो, रागी, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग एवं मूंगफली आदि फसलों के बीज वितरित किए जाएंगे।




