Sonbhadra News : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, वरिष्ठ चिकित्सकों ने दिया परामर्श
विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा में पंचायत भवन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर दवा वितरित किया गया

सोनभद्र
9:23 PM, July 6, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग जिला सोनभद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी व धन्वंतरि सेवा न्यास लखनऊ के द्वारा ग्रामसभा धूमा दुद्धी के पंचायत भवन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गया जिसमें सुविख्यात किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्य व देश के प्रसिद्ध चेस्ट विशेषज्ञ प्रोफेसर सूर्यकांत व डॉ अंकित कुमार असोसिएट प्रोफेसर ने अपनी विशेष सेवा दी।
कैम्प में स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र के डॉ नागेंद्र कुमार चेस्ट विशेषज्ञ,डॉ राम चंद्र असिस्टेंट प्रोफेसर अफथामोलॉजी, जिला क्षय रोग केंद्र के डॉ जगदीश पटेल, चेस्ट विशेषज्ञ जिला पी पी एम सतीश सोनकर और सी एच सी दुद्धी के अधीक्षक डॉ शाह आलम, डॉ गौरव सिंह, डॉ दिलीप कुमार आदि चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी और निशुल्क जांच और दवा का वितरण किया गया है।
आयोजित शिविर में 400 मरीज ने अपना स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया। 40 मरीज का बलगम जांच के लिए लिया गया।75 मरीजों का एक्सरे किया गया एवं टीवी से बचाव के लिए व टी बी उन्मूलन प्रोग्राम भारत सरकार और बेहतर स्वास्थ्य के बारे में प्रोफेसर सूर्यकांत के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में आए स्थानीय लोगों को सलाह,जागरूकता और स्वस्थ रहने के संदेश दिए गए। स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्रवण गौड़ ने बताया कि लोगों की सेवा हेतु इस तरह के स्वास्थ्य कैंप भविष्य में हमेशा चलता रहेगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता के बारे में भी बताया।इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान धूमा रामप्रसाद यादव, हरिहर यादव , प्रधान दिनेश यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




