Sonbhadra news : नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ
राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत केवटा ग्राम पंचायत नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ हुआ।

sonbhadra
4:22 PM, January 4, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत केवटा ग्राम पंचायत नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ हुआ।
इसी क्रम में गांव के छोटे छोटे बच्चे जो गली कुचो में खेलने वाले सभी बच्चों को युवा समाज आंबेडकर समिति व ग्रामीणों के सहयोग से नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खोला गया है। जिसकी सभी ग्रामीण महिलाओं प्रबुद्ध लोगों ने ग्रामीण नवयुवकों के कार्यों की प्रसंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उक्त अलसर पर मुख्य रुप से लवकुश, असरफी लाल, प्रमोद कुमार,ओमप्रकाश, धीरज धनी, करन कुमार, छोटे कुमार, सिध्दार्थ, चंदन, जितेंद्र कुमार, सनी कुमार, सुनील कुमार, अमरावती देवी, सुनीता देवी, फुलमति देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।




