Sonbhadra News: आठ फीट के अजगर को देख मची अफरातफरी
घोरावल ब्लाक क्षेत्र के पनौली ग्राम मे अजगर देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणो मे अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई। जिसने वन विभाग को सूचित किया। टीम आई और अजगर को पकड़ ले गई।

घोरावल ब्लॉक के पनौली गांव में मिला अजगर
sonbhadra
9:20 PM, October 18, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। शुक्रवार की रात घोरावल ब्लॉक के पनौली गांव में पंचायत भवन के पास 8 फ़ीट लम्बा अजगर देखकर ग्रामीणों मे दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी पहुँची। जिसने सूचना वन विभाग को दी। रॉवर्ट्सगंज से वन क्षेत्राधिकारी श्रद्धा तिवारी ने टीम गठित कर पनौली मे भेज दिया। रात आठ बजे मौके पर पहुंची टीम अजगर को पकड़ कर जंगल में सुरक्षित छोड़ने के लिए निकल गई। पंचायत भवन के पास से लोग गुजर रहे थे कि बच्चों की निगाह रेंग रही बड़ी चीज पर पड़ी तो किसी ने टॉर्च जला कर देखा तो सभी के होश उड़ गए। लंबा अजगर दिखाई पड़ा। यह बात गांव मे आग की तरफ फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ अजगर को देखने के लिए जुट गई। चौकीदार राजेंद्र प्रसाद और ग्राम प्रधान राजकुमार व अन्य ग्रामीण मौके पर गए। सूचना पीआरवी को दी गई जोकि वहाँ पहुंची। पुलिस ने वन विभाग घोरावल को अवगत कराया। वन विभाग घोरावल ने जिला मुख्यालय पर वन विभाग को सूचित किया। वहां से रात के वक्त पनौली पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और उसे सुरक्षित पहाड़ में छोड़ दिया।




