Sonbhadra News : चोरी की मोबाइल से UPI एक्टिवेट कर ₹75,000 की धोखाधड़ी, एक अभियुक्त गिरफ्तार
मोबाइल में लगे सिम के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI सक्रिय कर ₹75,000/- की धनराशि उनके खाते से निकाल ली गई तथा अन्य लेनदेन का भी प्रयास किया जा रहा था।

sonbhadra
7:46 PM, February 28, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । 26 फरवरी को पीड़ित बच्चालाल बंजारा पुत्र केशूराम बंजारा निवासी- खेड़ा बांगेड, थाना-जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दी गई कि उनका मोबाइल फोन खो गया था। उक्त मोबाइल में लगे सिम के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI सक्रिय कर ₹75,000/- की धनराशि उनके खाते से निकाल ली गई तथा अन्य लेनदेन का भी प्रयास किया जा रहा था। उक्त घटना के क्रम मे पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रांसफर हुई ₹75,000/- की धनराशि को होल्ड कराया गया। साथ ही प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की लोकेशन प्राप्त की गई। म्योरपुर पुलिस के सहयोग से अभियुक्त भगवान सिंह पुत्र स्व. अजय कुमार, निवासी रनटोला, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना म्योरपुर द्वारा प्रचलित है। पुछताछ का विवरण पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने चोरी/खोए हुए मोबाइल का पैटर्न कई बार प्रयास कर खोल लिया। मोबाइल स्वामी द्वारा प्रयुक्त 4 अंकों का पासवर्ड व्हाट्सएप सेटिंग से प्राप्त कर UPI के माध्यम से ₹75,000/- की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। पुलिस टीम का विवरण 01. धीरेन्द्र कुमार चौधरी प्रभारी, साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल सोनभद्र 2. रामदरश राम – थानाध्यक्ष, थाना म्योरपुर सोनभद्र 3. हे0का0 संजय कुमार वर्मा – साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र 4. हे0का0 चा0 शिवनन्दन सिंह – साइबर क्राइम थाना, सोनभद्र ।05. का0 सुनील रावत साइबर सेल, सोनभद्र ।6.का0 अभिषेक तिवारी – साइबर सेल, सोनभद्र । साइबर सुरक्षा हेतु अपील-मोबाइल खोने/चोरी होने की स्थिति में तत्काल सिम ब्लॉक कराएं, बैंक को सूचित करें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।



