Sonbhadra News : साढ़े छह लाख क़ीमत के गाँजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आज साढ़े छह लाख रूपये क़ीमत का 33 किग्रा गांजा के साथ चार अंतराज्जीय तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा तस्करी में उपयोग की जा रही दो कार भी बरामद की...

sonbhadra
3:44 AM, February 23, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आज साढ़े छह लाख रूपये क़ीमत का 33 किग्रा गांजा के साथ चार अंतराज्जीय तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा तस्करी में उपयोग की जा रही दो कार भी बरामद की गई है। चारों तस्कर वाराणसी के रहने वाले हैं। तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य साथियों की भी तलाश में जुटी है।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगी पुलिस टीम ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर लोढ़ी स्थित एक ढाबे के पास घेराबंदी कर दो कार को रोका। तलाशी के दौरान एक अर्टिगा कार की सीट पर छह बंडल में 33 किलो गांजा रखा था तथा दूसरी कार में तस्कर सवार थे, जो पायलटिंग कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के संभलपुर से गांजा ला रहे थे, इसे वह वाराणसी में खुद से बेचते हैं। तस्करों की पहचान वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी शशिकांत सिंह, अमित सिंह, नुआंव गांव निवासी दिव्यांशु सिंह, नुआंव डाफी निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई। तस्करी में शामिल उनके एक अन्य साथी की भी तलाश जा रही है। तस्करों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। एएसपी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े छह लाख है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, सर्विलांस प्रभारी नागेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क सुनील कुमार आदि शामिल रहे।




