कोन (सोनभद्र) । बागेसोती सिंगा में फंदे से झूलती मिली विवाहिता की मां उर्मिला देवी पत्नी मुनेश्वर यादव निवासी ग्राम खेमपुर थाना कोन सोनभद्र ने देर सांय तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी लड़की कविता उम्र करीब 20 वर्ष की शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व करईल निवासी नान्हक चंद्र पुत्र राम लखन यादव के साथ हुई थी, शादी के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज के लिए नान्हक चंद्र पुत्र राम लखन, बफी देवी,सुनीता, व राजेन्द्र ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे व दहेज को लेकर 17.10.24 को मेरी लड़की को दहेज के लिए हत्या कर अपने बचाव में सिंगा स्कूल बागेसोती में ले जाकर पानी टंकी में लटका दिया । जिसे गम्भीरता से लेते हुये कोन पुलिस ने देर सांय मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।