Sonbhadra News : दहेज हत्याकांड में पति, देवर समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल के टोला महुरांव निवासी विवाहिता सहिबा बानो का शव उनके कमरे में फंदे से झूलता मिला था। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता यासिन अली ने ससुराल पक्ष के....

sonbhadra
10:25 PM, September 15, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
• महुरांव करईल मे अपने घर मे फंदे से झूलती मिली थी विवाहिता
कोन । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल के टोला महुरांव निवासी विवाहिता सहिबा बानो का शव उनके कमरे में फंदे से झूलता मिला था। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता यासिन अली ने ससुराल पक्ष के मृतक के पति, देवर, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुये तहरीर था, जिसे गम्भीरता से लेते हुये प्रभारी निरीक्षक तहरीर के अनुसार मृतक के पति आफताब, देवर आबिद ससुर रहिमुद्दीन, व सास खुशबुन के खिलाफ दहेज हत्या की धारा मे मुकदमा दर्ज किया गया
इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि दहेज हत्या मे चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।




