Sonbhadra News : उर्जाचल में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज करहिया में कार व बाइक की टक्कर हो गयी । टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई जबकि बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गईं ।
.jpeg&w=3840&q=75)
प्रतीकात्मक तस्वीर
sonbhadra
10:49 PM, October 26, 2024
राहुल सिंह (संवाददाता)
अनपरा (सोनभद्र) l अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज करहिया में कार व बाइक की टक्कर हो गयी । टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई जबकि बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गईं । घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
घटना के सम्बंध में सीओ पिपरी ने बताया कि ब्रेजा कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक महेश व रामनारायण निवासी बेलवादह की मौत हो गयी । जबकि घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई । सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
वहीं सुबह शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोहरौलिया में टेलर और बाइक की टक्कर में एक पुरुष एक महिला की मौत हो गई ।
कुल मिलाकर शनिवार का दिन उर्जाचल के लिए हादसा भरा रहा । एक दिन में चार लोगों की मौत में उर्जाचल वासियों को दहशत में डाल दिया ।




