Sonbhadra News : अपहृत दो वर्षीय बच्ची को पुलिस ने किया 12 घंटे में सकुशल बरामद
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात रोडवेज के सामने अशोक नगर मोहल्ले से अपहृत दो वर्षीय बच्ची को चुर्क तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर दो महिलाओं सहित चार अपहरणकर्ताओं.

sonbhadra
2:25 PM, November 12, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• दो महिलाओं सहित चार अपहरणकर्ताओं को पुलिस नें किया गिरफ्तार
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात रोडवेज के सामने अशोक नगर मोहल्ले से अपहृत दो वर्षीय बच्ची को चुर्क तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर दो महिलाओं सहित चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है वहीं गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं को जेल भेज दिया है।
ये है पूरा प्रकरण -
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर से सोमवार को घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय एक बच्ची का कुछ अज्ञात अपहरकर्ताओं नें अपहरण कर लिया। अपहृत बच्ची के मामा अतुल कुमार पटेल ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दो वर्षीय भांजी अदिति घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसको अगवा कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गयी थी।
दो महिलाओं सहित चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार -
एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि "रॉबर्ट्सगंज कस्बे के अशोक नगर निवासी अतुल कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि उनकी दो वर्षीय भांजी अदिति घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसको अगवा कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा आस-पास के सीसीटीवी को खंगालने के बाद रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने घसिया बस्ती में छापेमारी कर मंगलवार की सुबह बच्ची को घसिया बस्ती के एक घर से बरामद किया। पुलिस ने दो महिला सहित चार अपहरणकर्ताओं महिला लौंगी (50वर्ष) पत्नी स्व राजकरन और प्रतिभा (27वर्ष) पत्नी रविकरण और दो युवकों रवि (27वर्ष) और रिनवा (37वर्ष) को गिरफ्तार किया है।"




