Sonbhadra News : सड़क हादसे में बाइक सवार सहित चार घायल
स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित चोपन बाज़ार में बाइक सवार व उनका परिवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया ।

एक्सीडेंट के बाद ट्रक में फंसी बाइक
sonbhadra
12:46 PM, February 20, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्माव(संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित चोपन बाज़ार में बाइक सवार व उनका परिवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया । घटना के बाद आनन-फ़ानन में स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो की सहायता से बाइक सवारों को सीएचसी चोपन इलाज के लिए भेजा गया । जहां पर उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आधे रोड पर खड़ी प्राइवेट बस की वजह से हादसे हुआ, प्राइवेट बस वाले मनमर्जी से कही भी बस को लगाकर सवारी उतारते और चढ़ाते है। बस खड़ी और बाइक सवार महिला बच्चें सहित 4 लोग सवार होकर डाला की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से बड़ी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से बाइक का अगला चक्का वाहन के अंदर फस गया और बाइक पर सवार सभी लोग दूसरी तरफ गिर के चोटिल हो गए। मुख्य बाजार में घटना होने से अफरा तफरी का माहौल बन गया । गनीमत रही
कि उस वक़्त कोई वाहन पीछे से नहीं आ रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। बाइक सवार लक्षमण ने बताया कि मूलत वह एमपी के लमसरई का निवासी हैं और परिवार सहित डाला नगर में अस्थाई तौर से रहकर खदान में टिपर चलाने का कार्य करता हैं। आज बाइक पर सवार होकर लमसरई से पत्नी और दो बच्चों के साथ डाला निवासी स्थान जा रहे था तभी अचानक पीछे से आ रही ट्रक ने हम लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से हम घायल हो गए। ऊपर वाले का शुक्र है कि बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं आई और हम सभी सही सलामत है। हालांकि हादसे की वजह से पत्नी सहम गईं है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वापस हम अपने गांव जाएंगे और दो-चार दिन के बाद फिर काम पर लौटेंगे। वही घायल महिला ने बताया हादसे की वजह से बहुत डर गए सबसे ज्यादा डर पति और बच्चों को लेकर था लेकिन सभी खतरे से बाहर जानकर राहत की सांस ली।




