Sonbhadra News : थाना समाधान दिवस पर आए चार मामले,एक का मौके पर निस्तारण
विंढमगंज थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुना गया

सोनभद्र
5:21 PM, June 13, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
:विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष तीन मामलों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने इन पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायत दर्ज कराईं। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लिया और निष्पक्ष जांच तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता को त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर फरियादियों समेत क्षेत्रीय लेखपाल, कानूगो एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।:




