Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से खलिहान में रखी चार बीघे फसल जलकर ख़ाक
रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में संदिग्ध कारणों से आग लगने से खलिहान में रखी चार बीघे धान की फसल जलकर राख हो गयी । जिससे किसान का करीब लाख रुपए से उपर का नुक़सान हो गया ।

आग से जलकर फसल ख़ाक
sonbhadra
8:32 AM, December 3, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार को संदिग्ध कारणों से आग लगने से खलिहान में रखी चार बीघे धान की फसल जलकर राख हो गयी । जिससे किसान का करीब लाख रुपए से उपर का नुक़सान हो गया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव निवासी किसान अजित पांडेय पुत्र बलिराम अपने खेत के चार बीघे की फसल काटकर खलिहान में रखा हुआ था कि सोमवार सायं करीब पांच बजे संदिग्ध कारणों से आग लगने से फसल जलने लगी । किसान एवं आस-पास के लोगों द्वारा आग बुझाने की कोशिश करते हुए 112 पुलिस को सूचना दिया गया । मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर बिग्रेड जब तक मौके पर पहुंचती तब तक पूरी फ़सल जलकर ख़ाक हो गई । पीड़ित किसान ने बताया कि पता नहीं आग किस कारण से लगी है । उन्होंने बताया कि करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का नुक़सान हो गया है, जिसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है ।




