Sonbhadra News : पशु तस्करी के मामले में गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
गोवंश तस्करी से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पुलिस ने गैंग लीडर सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया

sonbhadra
7:11 PM, November 4, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवंश तस्करी से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पुलिस ने गैंग लीडर सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र मेहीलाल गुप्ता निवासी बरेव टोला झुझवा, थाना बभनी (गैंग लीडर),राजनारायण गोड़ पुत्र गुलाली गोड़ निवासी पोखरा, थाना बभनी (गैंग सदस्य),विजय खरवार पुत्र रामप्रसाद खरवार निवासी बरेव टोला झुझवा, थाना बभनी (गैंग सदस्य) तथा बैजूलाल गोड़ पुत्र डलई राम निवासी बरेव टोला झुझवा, थाना बभनी (गैंग सदस्य) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विण्ढमगंज में मु0अ0सं0 133/2026 धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम तथा मु0अ0सं0 61/2026 धारा 3/5A/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक लालमोहर राम, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय एवं कांस्टेबल विजेन्द्र गोड़ शामिल रहे।




