Sonbhadra News : पिकअप में गोवंश का परिवहन करते चार आरोपी गिरफ्तार, 10 गोवंश बरामद
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी चौराहा से पिकअप में गोवंश का परिवहन करते चार आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके पर 10 गोवंश बरामद किए गए।

sonbhadra
6:52 PM, April 4, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी चौराहा से पिकअप में गोवंश का परिवहन करते चार आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके पर 10 गोवंश बरामद किए गए। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी भाग मे चेकिंग के दौरान फुलवारी चौराहा पर एक पिकअप को रोका गया। पिकप में सवार लोगो को होश उड़ गए जब उन्होंने पुलिस को देखा। जांच करने पर वाहन के अंदर 5 गाय एवं 5 बछड़ो (कुल 10 गोवंश) को क्रूरता पूर्वक लादे हुए पाया गया। पूछताछ मे आरोपियो ने बताया कि गोवंशो को झारखंड में बिक्री हेतु ले जा रहे थे। मौके पर चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस मामले मे गिरफ्तार सभी आरोपी झारखंड राज्य के गढ़वा जिला के रहने वाले हैं। आरोपी विजय कुमार रजत पुत्र राजकुमार रजत निवासी ग्राम नवाडीह थाना केतार जिला गढ़वा (झारखंड), सुरेन्द्र बैठा पुत्र मानिक चन्द बैठा निवासी करचा थाना रमना, उमेश कुमार बैठा पुत्र श्यामनारायण बैठा निवासी ग्राम बलिगढ़ थाना केतार तथा राजेश बिन्द पुत्र रामजनम बैठा निवासी ग्राम बलिगढ़ थाना केतार के विरुद्ध धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक आशुतोष राय चौकी प्रभारी उभ्भा, एसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद एजाज खान, हेड कांस्टेबल एहसान खान, कांस्टेबल शिवम सिंह, सुनील कुमार यादव रहे।




