Sonbhadra News : जमीनी विवाद में हुई महिला की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
ग्राम जुगैल टोला बेलगड़ी में मंगलवार को जमीनी विवाद मे दो पक्ष में हुई मारपीट में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी । इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

sonbhadra
7:42 PM, July 9, 2025
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुगैल टोला बेलगड़ी में मंगलवार को जमीनी विवाद मे दो पक्ष में हुई मारपीट में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी । इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेड़ काटने व धान के बीज में पत्थर फेंकने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी । मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए । घटना की सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी जुगैल नागेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन भेजा गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जहां से भी डॉक्टरों ने BHU के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में कैलाशी देवी की मृत्यु हो गई। मौत के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।




