Sonbhadra News : जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष रामसेवक पटेल के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डॉक बांग्ला स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर....

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद के कार्यकर्तागण
sonbhadra
2:39 PM, December 23, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष रामसेवक पटेल के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डॉक बांग्ला स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात विचार गोष्ठी कर पूर्व पीएम के आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे संगठन महामंत्री प्रयागराज श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि "चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। यदि चौधरी साहब प्रधानमंत्री न बनते तो इस देश का किसान और मजदूर का बेटा कभी विधानसभा, पार्लियामेंट का सदस्य तक नहीं बनता।"
जिलाध्यक्ष रामसेवक पटेल ने कहा कि "आज कुछ मौका परस्त ताकतें चौधरी चरण सिंह का गुणगान कर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती हैं।"
युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह क़ो भारत रत्न देने की मांग दोहराते हुए कहा कि "कांग्रेस हमेशा सामंतवादी ताकतों को बढ़ावा देती थी। उसी समय चौधरी चरण सिंह ने किसानों-मजदूरों के उत्थान की नई अलख जगाई थी।"
इस दौरान युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, युवा नेता निर्भय पटेल, अनिल प्रताप सिंह डब्लू, इबरार अली, जितेंद्र चौबे, पवन शुक्ल, चंद्रभान सिंह, भोला बाबा, ओमप्रकाश भारती,रिंकू पांडेय, सूरज चौबे, रणविजय भारती, राजकुमार, शिवमोहन मौर्या समेत बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




