Sonbhadra News : अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के नए कार्यकारिणी का गठन, सत्येंद्र देव सिंह को चुना गया अध्यक्ष
यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सिंह सहित निवर्तमान पदाधिकारियों और मौके पर मौजूद दर्जनों श्रमिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला-फूल पहनाकर स्वागत एवं सम्मान करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिया

sonbhadra
5:48 PM, October 16, 2026
एम शर्मा (संवाददाता )
डाला (सोनभद्र) । अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के नई कमेटी का चुनाव निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में डाला सेक्टर सी स्थित यूनियन कार्यालय पर बीते बृहस्पतिवार को एक आम सभा के दौरान यूनियन के निवर्तमान पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
जिसमे यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्य देव सिंह उपाध्यक्ष विमल अतुल दास महामंत्री उपेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष विनेश गौतम संगठन मंत्री राजीव कुमार संयुक्त मंत्री मनोज कुमार कुशवाहा सहित पृथ्वीराज चौहान सर्वेश पांडे सुजीत कुमार रमेश चौधरी सहेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से कार्यकारी सदस्य चुना गया।
यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सिंह सहित निवर्तमान पदाधिकारियों और मौके पर मौजूद दर्जनों श्रमिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला-फूल पहनाकर स्वागत एवं सम्मान करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिया गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया गया।




