Sonbhadra News : स्वर्ण जयंती चौक सहित कई चौराहों का बदलेगा नाम, चेयरमैन ने बताया पूरा प्लान
6 फिट ऊंची इस प्रतिमा के पीछे लाइटिंग और फव्वारे की भी व्यवस्था की गई है । चेयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी का सम्मान पक्ष-विपक्ष सभी करते थे ।

sonbhadra
6:21 PM, November 25, 2026
शांतनु विश्वास
सोनभद्र । रॉवर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के कई चौराहों के नाम जल्द बदल जाएंगे । नगर पालिका बोर्ड ने चौराहों के नए नामकरण पर अपनी मुहर लगा दी है । इसी क्रम में बढ़ौली स्वर्ण जयंती चौराहे का नया नाम अटल चौक हो जाएगा । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर बढ़ौली चौराहे का नाम अटल चौक किया जाएगा । अटल चौक पर अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। बुधवार को अटल जी की प्रतिमा के पहुंचने पर नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वर्ण जयंती चौक पहुंची। चेयरमैन ने बताया कि अटल जी की प्रतिमा मार्बल की है और राजस्थान से मंगाई गयी है । 6 फिट ऊंची इस प्रतिमा के पीछे लाइटिंग और फव्वारे की भी व्यवस्था की गई है । चेयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी का सम्मान पक्ष-विपक्ष सभी करते थे । उनके व्यक्तित्व को देखते हुए बोर्ड ने उनके नाम पर चौराहे का नाम रखने पर सहमति दी है । चेयरमैन ने बताया कि इसके अलावा दण्डयित बाबा के पास रानी लक्ष्मीबाई द्वार बनाया जाएगा जबकि कचहरी चौराहा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के नाम पर होगा । उन्होंने बताया कि नेहरू पार्क का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन सब के बन जाने से रॉवर्ट्सगंज नगर नए लुक में दिखेगा।




