Sonbhadra news : पटवध ग्राम पंचायत में किसानों को बांटे गए प्रपत्र पांच
चोपन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवध के पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को चकबंदी विभाग की ओर से किसानों को प्रपत्र पांच का वितरण किया गया।

sonbhadra
3:55 PM, September 24, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन, (सोनभद्र)। चोपन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवध के पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को चकबंदी विभाग की ओर से किसानों को प्रपत्र पांच का वितरण किया गया। प्रपत्र प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे और अपने-अपने दस्तावेज प्राप्त किए।
प्रपत्र पांच के वितरण के साथ ही गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। कानूनगो हरिश्याम गुप्ता एवं चकबंदी लेखपाल शक्ति सिंह ने ग्रामीणों को प्रपत्र वितरित करते हुए आवश्यक जानकारी दी।
अधिकारियों ने किसानों से कहा कि यदि प्रपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है अथवा भूमि संबंधी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराएं। साथ ही जमीन के बंटवारे और वरासत से संबंधित कार्यों को सही तरीके से पूरा कराने में विभाग का सहयोग करें।
इस दौरान पटवध क्षेत्र से संत शुक्ला, आत्मानंद मिश्र, रामजी, सरजू, संजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




