Sonbhadra News : जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने तीन व्यक्ति पर किया कार्यवाही

बघाडू वन क्षेत्र के करमडांढ़ गाँव निवासी तीन ग्रामीणों को वन विभाग ने जंगल में आग लगाने के आरोप में पकड़कर आज वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है ।

news-img

sonbhadra

10:32 PM, April 22, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजा (संवाददाता)

अमवार (सोनभद्र) । बघाडू वन क्षेत्र के करमडांढ़ गाँव निवासी तीन ग्रामीणों को वन विभाग ने जंगल में आग लगाने के आरोप में पकड़कर आज वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन पहले करमडाढ़ के जंगल में अचानक आग लग गई ,जिससे पेड़ -पौधे सहित जंगलों को काफ़ी नुकसान हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग को बुझाने का घंटो प्रयास किया और बड़ी मसकत कर वन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ज़ब तक आग पूरी तरह बुझ पाता तब तक जंगल में लगे आग से प्लानटेशन जलकर खाक हो गया।

वन विभाग ने गांव के तीन ग्रामीण रमेश यादव 40 वर्ष पुत्र देवगुण यादव ग्राम करमडांड व सुनील कुमार 20 वर्ष पुत्र रमेश यादव, एवं उदय मौर्या 32 वर्ष पुत्र रामजीत ग्राम करमडांड को संदिग्ध हाल में पकड़ा जिनसे पूछताछ के दौरान आशंका होने वन विभाग के द्वारा वन अधिनियम एवं जंगली जीव जंतु को नुकसान पहुंचाने के लिए विभिन्न धारों में मुकदमा पंजीकृत किया गया जिनका मेडिकल परीक्षण करते हुए न्यायालय हेतु भेजा गया।उधर तीनों पीड़ित का कहना था कि वह तीनों जंगल में कोई भी आग नही लगाया है हमलोग तो जंगल में जंगली पौधों के फूल बिनने आए थे। पकड़े गए तीनों में से एक लोग युवक रेणुकूट में सप्लाई से काम करता हैं और वह घर पर आया था,और अपने परिजनों के साथ जंगल में फूल बिनने गए थे ,लेकिन वन विभाग ने जंगल में आग लगाने का आरोप लगाकर पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा,

वन क्षेत्राधिकारी बघाडू सरिता गौतम ने बताया कि तीन लोगों को जगल मे आग लगा कर जीव जंतु, पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने के कारण गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है|

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.