Sonbhadra News : प्यार की खातिर प्रेमी युगल ने तोड़ी मजहब की दीवार, मंदिर में सात फेरे लेकर 'प्रदीप' की हुई 'जेहा'
मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता, प्यार के खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने साथी को पाने की हर कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला सोनभद्र में देखने को मिला है, जहाँ जहां प्रेम, साहस और कानून के सहारे.....

sonbhadra
7:24 PM, January 11, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता, प्यार के खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने साथी को पाने की हर कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला सोनभद्र में देखने को मिला है, जहाँ जहां प्रेम, साहस और कानून के सहारे एक बालिग प्रेमी युगल ने तमाम सामाजिक दबावों को पीछे छोड़ते हुए अपने रिश्ते को नया नाम दिया। परिजनों के विरोध, लगातार मिल रही धमकियों और थाने तक की दौड़ के बाद एक मुस्लिम लड़की जेहा खातून ने अपने हिंदू प्रेमी प्रदीप के साथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की।
आज रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडित बाबा मंदिर परिसर में तमाम विवादों और संघर्षों के बाद एक प्रेम कहानी का सुखद अंत हुआ। जहाँ करमा थाना क्षेत्र की मुस्लिम समुदाय की युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह किया। दरअसल, शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर यह प्रेमी युगल परिजनों के विरोध और जान से मारने की धमकियों के चलते रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचा था, जहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मामला लगातार विवाद का रूप लेता गया, सामाजिक दबाव बढ़ता गया, लेकिन प्रेमी युगल अपने फैसले पर अडिग रहा। आखिरकार कई दिनों तक चली जद्दोजहद, असुरक्षा और तनाव के माहौल के बाद आखिरकार आज मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। मीडिया और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध गए। परिजनों के विरोध और धमकियों के बावजूद प्रेमी युगल ने कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों का प्रयोग किया और अपने रिश्ते को नई पहचान दी।
वहीं शादी के बंधन में बंधी प्रेमिका जेहा खातून ने बताया कि "यह शादी का बंधन हम अपनी मर्जी से स्वीकार किए हैं। इस दौरान हमारे परिवार से हमें तमाम धमकियों भी मिली जिसके लिए हमें थाने तक का चक्कर भी लगाना पड़ा किंतु अंत में हम दोनों अपनी मर्जी से आज मंदिर में शादी करके खुश हैं।"
वहीं प्रेमी प्रदीप कुमार ने बताया कि "डेढ़ वर्ष पहले काम के दौरान हुई जान पहचान अब शादी तक के सफर तक सुखद अंत में पहुंची जिसके लिए हम दोनों खुश हैं। इस दौरान तमाम दुश्वारियां भी आई पर अंत में हम दोनों ईश्वर को साक्षी मान कर सात जन्मों तक साथ रहने की शपथ लिए।"




