Sonbhadra News : महुली में फुटबॉल टूर्नामेंट का होगा आयोजन,अरविन्द बने अध्यक्ष
आरबीएस क्लब द्वारा आयोजित होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन हेतु आवश्यक बैठक में पदाधिकारियों का हुआ चयन

सोनभद्र
6:48 PM, December 14, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक के महुली राजा बरियार शाह खेल मैदान में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन सम्बन्धी एक आवश्यक बैठक आहूत की गई ।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी ने की। इस बैठक में पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही, पूर्व वर्षों के आय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक में खेल मैदान के बेहतर प्रबंधन और आगामी आयोजनों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा नई कमेटी के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।जिसमें सर्वसम्मति ने ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया।
उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कनौजिया ,कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कनौजिया तथा कमेटी का प्रवन्धक मनोज कुमार कनौजिया तथा विवेक कुमार बनाए गए हैं।
प्रोटेस्ट कमेटी में मुकेश कुमार कन्नौजिया, राजकिशोर कनौजिया, राजकपूर कनौजिया, मनिष कुमार शामिल किए गए हैं।मेश की जिम्मेदारी अमानुल्लाह तथा अनुप कुमार को दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलगज राम, मानिक चंद, सुरज कनौजिया, राकेश गुप्ता नामित किए गए हैं।समिति के मुख्य संरक्षक अजय कुमार रजक,रंजना मणि चौधरी, राजन चौधरी,संजीव जौहरी, राजदेव जायसवाल बनाए गए हैं।
नई चयनित कमेटी ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 8 जनवरी से 25 जनवरी तक होगा।




