Sonbhadra News : फुटबॉल टूर्नामेंट-महुली ए तथा भटगांव (छत्तीसगढ़) की टीम सेमीफाइनल में
महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का छठवाँ दिन

सोनभद्र
10:46 PM, January 23, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली में चल रहे 78 वां श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूनामेंट के छठवां दिन का पहला मुकाबला एवं तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच भटगांव छत्तीसगढ़ बनाम जरही छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया जिसमें भट्ट गांव छत्तीसगढ़ ने पहले हाफ के खेल में भटगांव छत्तीसगढ़ के खिलाफी 7नंबर जर्सी के खिलाड़ी अनीश ने पहला गोल दाग कर अपने टीम को 1_0से बढ़त दिलाया। वहीं पुनः भट्ट गांव के के 14 नंबर जर्सी के खिलाड़ी रिंकू ने दूसरा गोल दाग कर अपने टीम को 2_0 से बढ़त बनाया।इस मैच के दूसरे हाफ के खेल में जरही छत्तीसगढ़ के खिलाफी 10 नंबर जर्सी के खिलाड़ी पियूष ने पेनल्टी शूट के जरिए गोल दाग कर यह मैच रोमांचक बना दिया और अपने टीम को 1_2पर ले आया।वही तुरंत बाद भट्ट गांव के खिलाड़ी जर्सी नंबर 7 अनीश ने पुनः एक गोल दाग कर यह मैच 3_1 पर ले आया। वहीं 4 गोल अनीश ने दाग कर यह मैच भट्ट गांव ने 4_1से जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गया।
वहीं दूसरा मैच रि क्वाटर फाइनल मैच महुली ए बनाम राबर्ट्सगंज के बीच खेला गया।जिसमें मैच के पहले हाफ के 18वे मिनट में महुली के जर्सी नंबर 2 के खिलाड़ी ने पहला गोल राबर्ट्सगंज में दाग कर अपने टीम को 1_0 से बढ़त दिलाई।मैच के दूसरे हाफ के खेल में 7 वे मिनट में राबर्ट्सगंज के खिलाड़ी ने पहला गोल दाग कर यह मैच 1_1के बराबरी पे लाकर और भी रोमांचक बना दिया।वही मैच के 28 वे मिनट में महुली ए के खिलाडी ने पेनल्टी शूट के माध्यम से दूसरा गोल दाग कर यह मैच 2_1से बढ़त दिलाई। और यह मैच माहुली ए ने 2_1 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा ।
इस मैच के रेफरी दीपक सिंह एवं सहायक निर्णायक लाइसमेन राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया, विजेंद्र कुमार ने निभाई।
इस मौके पर क्लब के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं भूतपूर्व रेफरी भुल्लुराम कन्नौजिया, क्लब के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ,संरक्षक जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य बाघडू,उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया,संरक्षक वीरेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष,पंकज गोस्वामी,मनोज कुमार कन्नौजिया,क्लामुद्दीन सिद्दीकी, अमित कुमार कन्नौजिया,मुकेश कुमार कन्नौजिया,मनीष कुमार कन्नौजिया,विवेक कुमार कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं दर्शकों से खचाखच भरा रहा।




