Sonbhadra News : फुटबॉल टूर्नामेंट-भठगांव (छत्तीसगढ़) ने मेजबान महुली को हराकर जीता फाइनल मैच का खिताब
महुली के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित हो रहे अन्तर्राजतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आज समापन

सोनभद्र
11:21 PM, January 25, 2026
महुली में भव्य समापन, खेल भावना और परंपरा का दिखा ऐतिहासिक संगममहुली। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत महुली में आयोजित 78वें अंतर्राज्यीय राजा बरियार शाह मेमोरियल फुटबॉल महाकुंभ का रविवार को भव्य और भावनात्मक समापन समारोह सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में भटगांव (छत्तीसगढ़) की टीम ने मेजबान महुली को कड़े संघर्ष में 1-0 गोल से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।फाइनल के 90 मिनट के रोमांचक मुकाबले में पहले हाफ के 28वें मिनट में भटगांव के जर्सी नंबर सात के खिलाड़ी अनिश ने शानदार गोल दागा। सेकेंड हाफ में दोनों टीमों ने कई बेहतरीन हमले किए, लेकिन गेंद कभी गोलपोस्ट से टकराकर तो कभी गोलकीपर की मुस्तैदी के चलते जाल में नहीं जा सकी। अन्तिम क्षणों तक कोई और गोल न होने से भटगांव ने यह मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संजीव जौहरी रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर बधाई दी तथा उपविजेता टीम को भी सम्मानित किया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को ₹21,000 एवं उपविजेता टीम को ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री जौहरी ने कहा कि खेल ही जीवन का सार है। खेल से न केवल खिलाड़ी बल्कि समाज का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि महुली से उनका पुराना रिश्ता है और राजा बरियार शाह की यह पावन धरती पिछले लगभग 80 वर्षों से निरंतर खेल महाकुंभ की परंपरा को जीवित रखे हुए है। यह भूमि धन्य है, जहां से आईएएस, पीसीएस, जज जैसे अनेक महापुरुष निकले हैं। यहां आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता—दोनों टीमों को खेल भावना के लिए बधाई दी।विशिष्ट अतिथि सुषमा सिंह गोंड (जिला पंचायत सदस्य, म्योरपुर) एवं जुबेर आलम (जिला पंचायत सदस्य, बाघडू) एवं समारोह अध्यक्ष रंजना चौधरी ब्लाक प्रमुख दुद्धी ने अपने उद्बोधन में खेल को अनुशासन, एकता और युवा ऊर्जा का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देते हैं और युवाओं को नशा व भटकाव से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।इस अवसर पर आरबीएस क्लब महुली के पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिससे खेल परंपरा से जुड़े पुराने खिलाड़ियों की मेहनत और योगदान को ससम्मान स्मरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।समारोह के अंत में 78वें श्री राजा बरियार शाह ध्वज का विधिवत अवतरण, तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच का कुशल संचालन राकेश कुमार कन्नौजिया (पत्रकार/प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, महुली) द्वारा किया गया।इस अवसर पर भुल्लू राम कन्नौजिया, राजन चौधरी, नंदलाल जौहरी, समिति अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, ग्राम प्रधान दिनेश यादव, कमलेश कन्नौजिया, मनोज मिश्रा, मनोज कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, रामलखन कन्नौजिया, उपेंद्र श्रीवास्तव, राजनाथ गोस्वामी, वीरेन्द्र कन्नौजिया, कलामुद्दीन सिद्दिकी, मुकेश कन्नौजिया, मनीष कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




