Sonbhadra news : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर की सैम्पलिंग
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को ओबरा नगर में कई मिठाई की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैम्पलिंग की।

sonbhadra
6:24 PM, October 16, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा । दीपावली त्योहार के मद्देनज़र मिलावटखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को ओबरा नगर में कई मिठाई की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैम्पलिंग की।एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. वर्मा, सूर्यलाल बिंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने चोपन रोड स्थित सिंह मिष्ठान, सुभाष तिराहा स्थित भोगा सिंह होटल, गैस गोदाम रोड स्थित जायसवाल स्वीट्स, तथा चोपन रोड बैरियर के पास स्थित एक प्रमुख ब्रांडेड स्टोर से मिठाई और नमकीन आदि खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान बर्फी, सोन पापड़ी, खोवा और नमकीन जैसे उत्पादों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सुंदर पटेल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप दीपावली पर मिलावटयुक्त खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और सैम्पलिंग अभियान चलाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




