Sonbhadra news : खाद्य विभाग के टीम द्वारा डाला-चोपन में तीन दुकानो पर छापेमारी कर मिष्ठान समेत अन्य सामानो का लिया सेम्पल
डाला-चोपन में तीन दुकानो पर छापेमारी कर मिष्ठान समेत अन्य सामानो का सेंप्लिंग लिया गया।

sonbhadra
8:30 PM, August 7, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला(सोनभद्र) खाद्य विभाग के टीम द्वारा गुरूवार को डाला-चोपन में तीन दुकानो पर छापेमारी कर मिष्ठान समेत अन्य सामानो का सेंप्लिंग लिया गया।खाद्य विभाग के आने की सूचना पर कई घंटो तक नगर की दुकाने बंद रही।डाला में दोपहर बाद खाद्य विभाग के आने की सूचना दुकानदारो को मिलते ही जनरल स्टोर से लेकर मिष्ठान भंडार की दुकानो का कई घंटो तक दुकान का सटर गिरा रहा और दुकानदार खाद्य विभाग की गतिविधियो का पल-पल की सूचनाये लेते रहे।फूड विभाग के इंस्पेक्टर आर.एस.पटेल ने बताया कि बाड़ी क्षेत्र स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर मिलावटी समानो को बेचे जाने की शिकायत मिली थी,जिसे विभाग द्वारा संज्ञान में लेते हुए औचक ही मोती जनरल स्टोर पर पहुँच कर नमकीन,तैल,बेसन,मैदा आदि खाद्य सामाग्रीयो की जाँच की गई।जिसमें नमकीन व बेसन सामानो की सेंम्पलिंग ली गई।उन्होने बताया कि चोपन क्षेत्र अन्तर्गत मलहिया क्षेत्र में अंकित पुत्र गुड्डू के मिष्ठान की दुकान पर जाँच की गई।इसी प्रकार रेलवे फाटक स्थित अशोक जनरल स्टोर की दुकान पर कई सामानो की जाँच की गई।जहां से बेसन की सेम्पलिंग ली गई।




