नगर पंचायत क्षेत्र के कुरदहवां, डाला चढ़ाई,काली मंदिर, रेक्सहंवा,कोलान बस्ती समेत बाड़ी स्थित सोन नदी, कोटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के गुरमूरा, कोटा आदि पोखरा व नदियों के छठ घाटों पर शाम को पहुंची व्रती महिलाओं ने घुटने भर पानी में खड़े होकर उगते भगवान भास्कर को द्वितीय अर्घ्य दिया और सभी के सुख और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो गया। राज्य मंत्री श्री गोंड द्वारा वेदियों पर 101 नारियल व धूपबत्तियां रखी गई । बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाट पर रुक गई और महिलाएं घर लौट आईं। घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि छठ घाट पर रहने वाली व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा इंतजाम किया गया है। सुरक्षा घेरा के साथ साथ रात्रि जागरण के लिए देवी जागरण का भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मनीष तिवारी,मुकेश जैन, सुधीर सिंह, दिशा जायसवाल, विशाल गुप्ता, उपेन्द्र सेठ,संदीप सिंह, मोनू, नागेन्द्र पासवान, संतोष कुमार बबलु, अखिलेश पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय, टाटा चौधरी, बबलू निषाद समेत आदि लोग मौजूद रहे।