वैनी। शुक्रवार के प्रातः काल महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 4 दिन से चल रहे लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत का समापन किया विकास खंड नगवा के वैनी दुबेपुर नंदना नरऊज आमडीह सोहदलवल पटवध,पवनी, सेमरिया, नगांव,चकया, कम्हरिया,आमडीह आदि गांव के तालाबों पर व्रती महिलाएं रात भर रुक कर भजन जागरण किया फिर सुबह उगते हुए सूर्य को अर्थ देकर छठ पर्व की पूणाहुति किया वहीं वैनी तालाब पर एक भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन कर सुंदर झांकियों को प्रस्तुत किया जिससे श्रोता रात भर झूमते रहे वही कुछ समाजसेवी द्वारा चाय जलपान आदि कि व्यवस्था किया गया था जगह-जगह छठ घाटों पर रायपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौजूद रही सीओ संजिव कटियार थाना प्रभारी रायपुर रामदरश राम विभिन्न छठ घाटों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश जायसवाल, मुरारी पटेल,राजन गुप्ता, अभिषेक, अंकित,अजीत पटेल आदि लोग मौजूद रहे