Sonbhadra news : कुड़वा में बचपना के साथ रिश्तों में भी खटास घोल रहा है फ्लोराइड
कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुड़वा में फ्लोराइड युक्त पानी स्कूली छात्रों के बचपना छीनने के साथ ग्रामीणों के रिश्ते में भी खटास पैदा कर रहा है

sonbhadra
7:09 PM, November 21, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
- गांव में 60 फीसदी बच्चों के दांत हुए खराब,झुकने लगी कमर
- हर घर नल जल का पानी अभी भी कोसों दूर,
कोन सोनभद्र। यहां से 60 किमी दूर कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुड़वा में फ्लोराइड युक्त पानी स्कूली छात्रों के बचपना छीनने के साथ ग्रामीणों के रिश्ते में भी खटास पैदा कर रहा है आलम यह है कि लगभग 60 फीसदी बच्चों के दांत पीले हो गए है और हाथ पैर टेढ़े होने लगे है।जोड़ो में दर्द और चिड़चिड़ा पन बढ़ रहा है पाचन क्रिया भी बढ़ रहा है वहीं किशोरों और युवाओं को भभीष्य की चिंता सता रही है। घर के मुखिया लोगो को चिंता सता रही है कि आगे चलकर ऐसे बच्चे तेजी से दिव्यांग हो रहे जिससे जिंदगी भर असहनीय दर्द से पीड़ित रहने को मजबूर हैं यही नहीं इस तरह की समस्या के कारण युवा भी बुजुर्ग लगने लगते हैं जिससे उक्त गांव की बेटी की हाथ पिला कैसे होगा इसे लेकर शादी के लिए रिश्ता भेजो तो गांव का नाम सुनते ही लोग मुंह मोड़ लेते है।जो सबसे बड़ी मुसीबत बन गया है जानकारों का मानना है कि जब तक शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं होती है तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है।
इस संबंध में दर्जनों ग्रामीण सीता राम,पारस नाथ यादव,चिरौंजी शर्मा, सोनू, दुर्गा प्रसाद यादव, बिहारी, दिनेश, जगपत, रघुबीर सिंह, चमेली देवी, फूलमती, सविता, शिव कुमारी, फुलझड़ी देवी, गुलाबी देवी, प्रमिला, लीलावती समेत दर्जनों मां अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।




