Sonbhadra News : एफएलएन प्रशिक्षण का समापन, 652 शिक्षक-शिक्षामित्र हुए प्रशिक्षित
विकासखंड चोपन में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए चल रहा पांच दिवसीय एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित प्रशिक्षण बुधवार को अंतिम बैच के साथ संपन्न हो गया।

sonbhadra
8:53 PM, September 23, 2026
घनश्याम पांडेय /विनय शर्मा (संवाददाता)
चोपन, सोनभद्र। विकासखंड चोपन में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए चल रहा पांच दिवसीय एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित प्रशिक्षण बुधवार को अंतिम बैच के साथ संपन्न हो गया। सात बैचों में कुल 652 शिक्षक और शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों, शिक्षक संदर्शिका, हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड और एफएलएन टूल किट के उपयोग की जानकारी दी गई। गतिविधियों, चर्चा और रोल प्ले के माध्यम से शिक्षण विधियों का अभ्यास कराया गया।
समापन अवसर पर बीईओ ने शिक्षकों से बाल केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने और आगामी निपुण असेसमेंट के लिए बच्चों को बेहतर ढंग से तैयार करने की अपील की। प्रशिक्षण में एआरपी वंशदीप सिंह, प्रशांत कुमार अवस्थी, ज्ञान प्रकाश तथा केआरपी सीमा सिंह और अंजू जायसवाल ने संदर्भदाता की भूमिका निभाई।




