चुर्क (सोनभद्र) । 15 अगस्त 2024 को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आजादी की 78वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर कार्यालय नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा सोनभद्र के परिसर में प्रातः 08ः00 बजे नगर पंचायत की अध्यक्षा मीरा देवी एवं अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का कार्यक्रम किया गया व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एवं बाबा भीमराव अम्बेडकर के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् नगर के वरिष्ठ सम्मानित नागरिकों द्वारा राष्ट्र के प्रति अपने-अपने विचार प्रकट किया गया एवं गीत का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सभी सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिको को झंडा वितरित कर नगर में तिरंगा झंडा रैली का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर पंचायत के काम्पैक्टर कूड़ा गाड़ी एवं टिपर को रवाना किया गया। तिरंगा रैली कार्यालय नगर पंचायत से निकालकर चुर्क बाजार तक वृहद तिरंगा झंडा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्षा मीरा देवी, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव एवं सम्मानित सदस्यगण सूरज चन्द्रवंशी, रूपेश कुमार, हिमांशु खत्री, पूनम देवी, अजय सिंह, विशाल सिंह, अशफाक कुरैशी, निर्मल एवं नगर पंचायत कर्मचारी शितला प्रसाद, नवल कुमार सोनी, अवनीश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, शहाबुद्दीन, आदित्य कुमार सिंह एवं सफाई कर्मचारी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।