Sonbhadra News : डकैती की योजना बनाते पांच अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत तेंदु पुल के पास से पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डकैती की योजना बनाते पांच अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा, चार..

गिरफ्तार बदमाश
sonbhadra
5:53 PM, January 16, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत तेंदु पुल के पास से पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डकैती की योजना बनाते पांच अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक एसयूवी वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस लूट व चोरी की घटना पर अंकुश लागने हेतु वाहन चेकिंग कर रही थी कि तभी मुखबिर ने बताया कि तेन्दू पुल के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सुचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तेन्दु तिराहा प्राथमिक विद्यालय से सभी पांचों बदमाशों जियुत निषाद (30वर्ष) पुत्र स्व० गौरी शंकर निवासी मुस्तफाबाद रेता पर थाना चौबेपुर, हर्ष यादव उर्फ गोलू यादव (20वर्ष) पुत्र बल्लू यादव निवासी जाल्हुपुर थाना चौबेपुर, सुनील यादव पुत्र भरत यादव निवासी ग्राम छितौना जनपद चौबेपुर, आयूष यादव उर्फ रवि यादव (21वर्ष) पुत्र कैलाश यादव निवासी गौराकला थाना चौबेपुर और सौरभ यादव (20वर्ष) पुत्र स्व० तेज बहादुर यादव निवासी पन्ना पुर कुणाव सोनबरसा थाना चौबेपुर जिला वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन और एक एसयूवी वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना राबर्ट्सगंज पर धारा 310(6) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा दिया गया है।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वह पूर्व में भी ट्रक ड्राइवरों से लूट की घटना कारित कर चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से हर्ष यादव उर्फ गोलू यादव उपरोक्त के विरूद्ध थाना रामनगर जिला वाराणसी में मु0अ0सं0- 97/2024 धारा 34, 395, 412 भादवि तथा थाना बलुआ जिला चंदौली में मु0अ0सं0- 133/2024 धारा 132, 221, 310(2), 317, 61(2) बीएनएस का अभियोग, आयुष यादव उर्फ रवि यादव उपरोक्त के विरूद्ध थाना बलुआ जिला चन्दौली में मु0अ0सं0- 133/2024 धारा 132, 221, 310(2), 317, 61(2) बीएनएस का अभियोग, सौरभ यादव उपरोक्त के विरूद्ध थाना रामनगर जिला वाराणसी मे मु0अ0सं0 97/2024 धारा 34,395,412 भादवि का अभियोग पंजीकृत है।




