Sonbhadra news : रिहंद बांध के सात फाटक खुले, जलस्तर में मामूली गिरावट
पिपरी स्थित रिहंद बांध में बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए पांच फाटक खोलकर पानी की निकासी जारी है।

sonbhadra
8:50 AM, September 3, 2026
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी स्थित रिहंद बांध में बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सात फाटक खोलकर पानी की निकासी जारी है। सभी फाटक 16-16 फीट खुले हुए हैं। मंगलवार को चरणबद्ध तरीके से सातों फाटक खोले गए थे।
फाटक खुले हुए 40 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बांध के जलस्तर में मामूली कमी ही दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह जलस्तर 871.8 फीट दर्ज किया गया।
जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की सभी छह टरबाइन लगातार संचालित हैं। टरबाइनों से विद्युत उत्पादन के साथ पानी की निकासी भी की जा रही है। फाटकों और टरबाइनों के जरिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।




