Sonbhadra News : पैसे को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों के पाँच गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विंढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में दो पक्षों के बीच पैसों को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के पाँच लोगो को किया गिरफ्तार

सोनभद्र
5:52 PM, August 13, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक(आप0) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के द्वारा निर्देश पर थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्रा के निर्देशन में उ0नि0 जयप्रकाश यादव के द्वारा प्रा0पत्र की जाँच के क्रम में प्रथम पक्ष के श्रीकान्त पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम डुमरा उम्र 31 वर्ष व द्वितीय पक्ष के रघु पुत्र स्व0 श्री निवासी ग्राम डुमरा उम्र 50 वर्ष के मध्य एक दूसरे से पैसे की लेनदेन को लेकर काफी विवाद में दोनो पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु दोनो पक्ष मानने को तैयार नही हुए तथा पुलिस के सामने ही आमादा फौजदारी होने लगी।
पुलिस द्वारा शांति भंग की अंदेशा को देखते हुए अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में श्रीकांत पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम डुमरा उम्र 31वर्ष,रघु पुत्र स्व0 श्री निवासी ग्राम डुमरा उम्र 50 वर्ष,पन्ना लाल पुत्र वंशी उम्र करीब 45 वर्ष नि0 हरपुरा,अजय पुत्र शीतल उम्र करीब 26 वर्ष नि0 हरपुर, पप्पू पुत्र लक्ष्मण उम्र 26 वर्ष नि0 हरपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सुनील कुमार राय, उ0नि0 जयप्रकाश यादव,हे 0 का0 महफूज अली मौजूद रहे।




