Sonbhadra news : पांच दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टुर्नामेंट हुआ सम्पन्न
गुरमा नगर पंचायत के जिला जेल फार्म नम्बर 1 खेल ग्राउंड में चल रहे प़ांच दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टुर्नामेंट मैच शनिवार को सकुशल सम्पन्न हो गया।

sonbhadra
6:47 PM, February 14, 2026
राकेश चौबे
* गुरमा स्पोर्टिंग क्लब मारकुंडी चकरिया टीम को हरा कर बनी विजेता
मारकुंडी सोनभद्र । चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत के जिला जेल फार्म नम्बर 1 खेल ग्राउंड में चल रहे प़ांच दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टुर्नामेंट मैच शनिवार को सकुशल सम्पन्न हो गया।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक चंदन सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रीय स्तर की कुल 16 टीमों ने भाग लिया था जो सघर्ष करते हुए सेमीफाइनल फाइनल मैच खेलते हुए गुरमा स्पोर्टिंग क्लब और मारकुंडी चकरिया की टीम में जबरदस्त रोमांस मैच में गुरमा की टीम टास जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए चकरिया टीम 10 ओवर में 128 रन बनाई थी। लक्ष्य की पीछा करते हुए गुरमा की टीम 8 ओवर दो बाल पर मैच जीत कर अपने नाम कर लिया। जिसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मैन आफ द मैच राजेश कुमार रहे।वहीं मैन आफ द सिरिंज चकरिया के आशीष कुमार को दिया गया। विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को सम्मान जनक पुरस्कार के साथ नगद पुरस्कार शील्ड से भी सम्मानित किया गया।




