Sonbhadra News : खनन हादसे में अब तक पांच शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
45 घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद आखिरकार प्रशासन ने ओबरा के बिल्ली मारकुण्डी स्थित पत्थर खदान हादसे में मलबे के नीचे दबे चार और शव बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों.....

पोस्टमॉर्टम हॉउस पर परिजनों की जुटी भीड़.....
sonbhadra
1:13 PM, November 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । 45 घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद आखिरकार प्रशासन ने ओबरा के बिल्ली मारकुण्डी स्थित पत्थर खदान हादसे में मलबे के नीचे दबे चार और शव बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। इससे पूर्व इससे पूर्व रविवार की रात भी एक शव बरामद किया गया था। जिलाधिकारी ने बरामद शवों की पुष्टि की है। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ मिलकर स्थानीय प्रशासन मलबे के नीचे कुछ अन्य मजदूरों के भी दबे होने की आशंका के मद्देनजर युद्धस्तर पर चट्टानों को तोड़कर रास्ता बनाने और मलबा हटाने में जुटी हुई है।
अब तक पांच मजदूरों के शवों की हुई शिनाख्त -
मलबे से आज रात में जिन शवों कोई बरामद किया गया है उनमें पनारी गांव के कर्मसार टोला निवासी दो सगे भाई इंद्रजीत यादव, संतोष यादव पुत्रगण शोभनाथ, कोन के कचनरवा निवासी रविंद्र उर्फ़ नन्हाक पुत्र राजकुमार और एक अन्य शामिल हैं। जबकि परसोई निवासी राजू गोंड पुत्र त्रिवेणी का शव रविवार की भोर में ही बरामद हो चुका था। सभी बरामद शवों कोई घटनास्थल से हटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा चुका है। वहीं पोस्टमॉर्टम हॉउस पहुँचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पोस्टमॉर्टम हॉउस पर पहुँचे प्रभारी मंत्री सहित विपक्षी दलों के नेता -
हादसे में निकल रहे शवों के पोस्टमार्टम हाउस पर आने के बाद पीएम हॉउस पर परिजनों सहित अन्य लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी संख्या में जिला अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं पोस्टमॉर्टम हॉउस पहुंच जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढ़ाढ़स बधाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी घटना पर मुख्यमंत्री निगाह बनाए हुए हैं। वहीं किसी खदान पट्टे में कथित भाजपा नेता का नाम सामने आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी होगा उसे बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।




