Sonbhadra news : कनहर सिंचाई परियोजना के बांध में नाव से मछली मार रहे मछुवारे
कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आता है जिसमें बांध का पानी भरा हुआ है बांध में नाव के द्वारा कुछ बाहरी मछुवारों द्वारा मछली मारने और बिक्री करने की सूचना

sonbhadra
7:34 PM, September 23, 2025
रमेश/राजा (संवाददाता)
दुद्धी । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भीसूर में जो कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आता है जिसमें बांध का पानी भरा हुआ है बांध में नाव के द्वारा कुछ बाहरी मछुवारों द्वारा मछली मारने और बिक्री करने की सूचना वहां के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को दिया । जिसपर क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा मौके पर जाकर जानकारी हुई कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा बाहरी मछुवारों को बुलाकर मछली मरवाने का और उसे ऊंचे दामों में बिक्री किया जा रहा है । क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा सुरक्षा के दृष्टि से बांध में उन लोगों को जाने से मना करने पर बहस बाजी करने पर उतारू हो जा रहे है । जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव को इस संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया । जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया ।




