इस दौरान डीसी NRLM सरिता सिंह ने बताया कि "सोया मिल्क प्लांट पर 10 से ज्यादा महिलाएं सोया मिल्क, सोया पनीर (टोफू) सोया दही, सोया खोवा, सोया बड़ी आदि के उत्पादन का कार्य किया जाएगा। जिससे उन्हें प्रतिदिन 1000 से 2000 हजार रुपए की आमदनी होगी। सोया पनीर की मांग अधिक होने से महिलाओं को ऑर्डर भी मिल रहा है जिसकी आपूर्ति कर समूह की महिलाएं लाभ कमा रही हैं। सोया पनीर (टोफू) प्रोटीन, कैल्शियम और कई खनिजों से भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। मांसपेशियों के विकास में मदद करता है, वजन घटाने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। दूध से एलर्जी (लैक्टोज इनटॉलेरेंस) वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने और मधुमेह प्रबंधन में भी सहायक हो सकता है।"